Loading Date...
--:--:--
+91 7283024928 toplinenewsjharkhand@gmail.com, toplinenews07@gmail.com

पलामू हैदर नगर में एसआइआर दावा-आपत्ति शिविर में बदइंतजामी, बिना बिजली-पानी के बेहाल कर्मी और ग्रामीण

पलामू हैदर नगर में एसआइआर दावा-आपत्ति शिविर में बदइंतजामी, बिना बिजली-पानी के बेहाल कर्मी और ग्रामीण

VIKASH KASHYAP
TOP LINE NEWS | VIKASH KASHYAP
Published: 28 Aug 2026, 10:14 PM
पल-पल की ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
Follow Channel
पलामू हैदर नगर में एसआइआर दावा-आपत्ति शिविर में बदइंतजामी, बिना बिजली-पानी के बेहाल कर्मी और ग्रामीण
PALAMU - हैदरनगर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए पूर्वी पंचायत सचिवालय में पिछले दो दिनों से शिविर लगाया गया है। लेकिन शिविर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव कर्मियों के साथ-साथ दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिना बिजली के कर्मियों को काम करना पड़ रहा है। पंचायत सचिवालय में बिजली की व्यवस्था नहीं रहने के कारण पंखे बंद पड़े हैं। ऐसे में घंटों बैठकर दावा-आपत्ति से संबंधित कार्य करने वाले कर्मी गर्मी और उमस से परेशान हैं। दूसरी ओर अपने जरूरी दस्तावेजों और शिकायतों के साथ शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।शिविर में पेयजल तक की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए यह अतिरिक्त परेशानी बन गई है। इधर, व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से जो संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, उसी के आधार पर काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशों के कारण कर्मी उपलब्ध संसाधनों के बीच कार्य करने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शिविर में बिजली, पंखे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि एसआइआर अभियान के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराने आने वाले लोगों और कार्यरत कर्मियों को अनावश्यक परेशानी न हो।